logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद


- पवन झबाडे 

चंद्रपुर: भाजपा के दो नेता सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार के बीच चल रहे विवाद के सामने प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। बीते शुक्रवार चंद्रपुर महानगरपालिका में हुई राजनीतिक हलचल के बीच विधायक किशोर जोरगेवार ने नागपुर में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण से मुलाकात की। इस दौरान चव्हाण ने चंद्रपुर की स्थिति पर अपनी असहायता जाहिर की।

भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चंद्रपुर महानगरपालिका की झोन समिति और महिला बालकल्याण समिति के चुनाव संपन्न हुए, लेकिन पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद जोरगेवार-मुनगंटीवार विवाद के कारण भाजपा को बड़ा झटका लगा।इसके बाद विधायक जोरगेवार अपने 17 समर्थक नगरसेवकों के साथ नागपुर पहुंचे और प्रदेशाध्यक्ष से चर्चा की।

बैठक में रवींद्र चव्हाण ने स्पष्ट कहा कि चंद्रपुर का विवाद उनके नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी नेता चंद्रपुर में पर्यवेक्षक बनकर जाने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब चंद्रपुर से जुड़े सभी निर्णय दिल्ली स्तर पर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां से आने वाले सभी मुद्दों को दिल्ली भेजा जाएगा और वहीं से अंतिम निर्णय होगा।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व राज्यमंत्री मदन येरावार को चंद्रपुर शहर भाजपा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था, लेकिन मुनगंटीवार और जोरगेवार के बीच बढ़ते विवाद के चलते उन्होंने चंद्रपुर आने के बजाय अपने पद से इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया, ऐसी भी जानकारी सामने आई है।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित कई नेताओं ने उनके नेतृत्व में काम किया है। इसी वजह से पार्टी के अन्य नेता भी मुनगंटीवार-जोरगेवार विवाद में खुलकर हस्तक्षेप करने से बचते नजर आ रहे हैं।