logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भाजपा में नये प्रभारी की एंट्री, पूर्व मेयर अर्चना डेहनकर भाजपा जिला प्रभारी नियुक्त


चंद्रपुर: शहर में भारतीय जनता पार्टी के भीतर गुटबाजी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के गुटों के बीच टकराव चरम पर पहुंच चुका है। किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं आने की भूमिका दोनों गुटों ने अपनाई है, और समय-समय पर इसकी झलक भी देखने को मिली है। एक-दूसरे को निशाना बनाने का कोई मौका दोनों पक्ष नहीं छोड़ रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर माहौल गरमाया हुआ है।

इसी गुटबाजी के कारण चंद्रपुर महानगर भाजपा के जिला प्रभारी पद पर नियुक्ति करना भी पार्टी के लिए चुनौती बन गया था। इसी पृष्ठभूमि में भाजपा (महाराष्ट्र प्रदेश) की ओर से आखिरकार जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में नागपूर की पूर्व मेयर अर्चना डेहनकर को चंद्रपुर महानगर भाजपा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। अब पार्टी के भीतर जारी इस तीखी गुटबाजी पर वह कितनी लगाम लगा पाती हैं या कुछ ही दिनों में हार मान लेती हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

ग्रामीण के प्रभारी चैनसुख संचेती

भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण प्रभारी पद पर चैनसुख संचिती की नियुक्ति की गई है। वे इससे पहले नगर निगम के दौरान निरीक्षक के रूप में भी चंद्रपुर में कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें जिले की भाजपा की राजनीति का अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ है।अब इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें चंद्रपुर जिले के ग्रामीण प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।