भाजपा कार्यक्रम के दौरान भारी ट्रैफिक जाम, नाराज़ महिला ने मंत्री गिरीश महाजन को सुनाई खरी-खोटी
मुंबई: मुंबई में भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन के दौरान हुए ट्रैफिक जाम ने एक अलग ही विवाद खड़ा कर दिया। जाम से परेशान एक महिला ने मौके पर ही मंत्री गिरीश महाजन को घेरकर कड़ी नाराज़गी जताई और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
लोकसभा में महिला आरक्षण संविधान संशोधन विधेयक खारिज होने के बाद मुंबई के वर्ली डोम में भाजपा महायुति की ओर से जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। हालांकि, इसी सम्मेलन के लिए जाते समय आंदोलनकारियों द्वारा किए गए ट्रैफिक जाम के कारण एक महिला ने सीधे मंत्री गिरीश महाजन को ही घेर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिलाओं के सम्मान के लिए निकाले गए इस मोर्चे के दौरान भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे कई लोग रास्ते में फंस गए। देरी और परेशानी से नाराज़ महिला सीधे मोर्चा स्थल पर पहुंच गई और हंगामा किया। खास बात यह रही कि इस दौरान मंत्री गिरीश महाजन को भी महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा। महिला ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विरोध करना ही है तो मैदान में करें, सड़क पर ट्रैफिक जाम क्यों किया जा रहा है? इस तरह उसने मंत्री को खुलकर अपनी नाराज़गी जाहिर की।
admin
News Admin