logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में हिराई महोत्सव में राजनीतिक बवाल, मंच पर राजशिष्टाचार को लेकर विवाद, सांसद धानोरकर प्रशासन और मनपा को लगाई फटकार


चंद्रपुर: चंद्रपुर में आयोजित हिराई महोत्सव के उद्घाटन समारोह में उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब राजशिष्टाचार को लेकर मंच पर ही नाराज़गी देखने को मिली। सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कार्यक्रम के दौरान न सिर्फ प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई, बल्कि नाराज़ होकर मंच से वॉकआउट भी कर दिया।

चंद्रपुर महानगरपालिका की ओर से आयोजित हिराई महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में पालकमंत्री डॉ. अशोक उईके, जिलाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सत्कार किए जाने से विवाद खड़ा हो गया। सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इसे राजशिष्टाचार का उल्लंघन बताते हुए नाराज़गी जताई। उन्होंने अपने भाषण में जिला प्रशासन और मनपा पर सवाल उठाए। 

इतना ही नहीं, भाषण के क्रम को लेकर भी उन्होंने आपत्ति दर्ज की और कहा कि सांसद के बाद केवल कैबिनेट मंत्री को बोलने का अधिकार होता है, लेकिन कार्यक्रम में विधायक को बोलने दिया जा रहा था। इसी मुद्दे पर नाराज़ होकर प्रतिभा धानोरकर मंच से वॉकआउट कर गईं, उनके साथ अन्य नगरसेवकों ने भी कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। पहली बार आयोजित रानी हिराई जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में राजनीतिक तकरार का यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया।