लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर राजस्व मंत्री की सख्त कार्रवाई, उपविभागीय अधिकारी पाटील मैनडेटरी लीव पर भेजा
बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासनिक कामकाज में गंभीर लापरवाही सामने आई। इस पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कार्रवाई की और उपविभागीय अधिकारी को अनिवार्य अवकाश पर भेजने के आदेश दिए।
राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बुलढाणा जिले के दौरे पर थे। इस दौरान चिखली में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग के कामकाज की स्थिति सामने रखी गई। बैठक में यह पाया गया कि सरकारी आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है और आम जनता से जुड़े कार्यों में लगातार देरी की जा रही है। स्थिति से नाराज मंत्री बावनकुले ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल कार्रवाई करते हुए उपविभागीय अधिकारी शरद पाटील को अनिवार्य अवकाश पर भेजने के आदेश दिए।
साथ ही उन्होंने अन्य लापरवाह अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता के काम समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरे होना अनिवार्य है, अन्यथा ऐसे ही कड़े कदम आगे भी उठाए जाएंगे।
admin
News Admin