logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

भाजपा ने महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची की जारी, विदर्भ से शिवानी दाणी और समीर बाकरे को मिला मौका


मुंबई: राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 23 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि जिसमे से दो नागपुर से है। जिनका नाम शिवानी दाणी और समीर बाकरे है।

भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र द्वारा घोषित प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में कई नए और अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 23 नेताओं को प्रवक्ता बनाया है। इस सूची में विदर्भ क्षेत्र से शिवानी दाणी को शामिल किया जाना खास महत्व रखता है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि क्षेत्रीय संतुलन और प्रभावी संवाद के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व जरूरी है।

इसी के तहत विदर्भ को भी इस बार प्राथमिकता दी गई है। शिवानी दाणी के चयन से विदर्भ में पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और नई टीम पार्टी की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगी।