logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मनपा की तर्ज पर जिला परिषद् और पंचायत समितियों में भी मनोनीत सदस्य, सरकार जल्द पेश करेगी विधेयक


नागपुर/मुंबई: राज्य सरकार न बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए मनपा की तर्ज पर जिला परिषद और पंचायत समितियों में भी मनोनित सदस्यों की नियुक्ति की जायेगी। इसको लेकर जल्द ही विधेयक विधानसभा में पेश किया जा सकता है। ज्ञात हो कि, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला और पंचायत समिति में इस तरह की व्यवस्था बनाए जाने की मांग की थी।

राज्य सरकार ने मनपा की तर्ज पर अब जिला परिषद और पंचायत समितियों में मनोनीत सदस्यों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के अनुसार जिला परिषद में कुल सदस्य संख्या का 10 प्रतिशत और पंचायत समितियों में 20 प्रतिशत सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय समाजसेवियों, शिक्षाविदों, खेल, साहित्य और अन्य क्षेत्रों के योग्य व्यक्तियों को विकास प्रक्रिया में सीधे शामिल किया जा सकेगा।

बताया जा रहा है कि राजस्व मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर सकारात्मक निर्णय के निर्देश दिए गए। वर्ष 1993 में पंचायती राज कानून लागू होने से पहले मनोनीत सदस्यों की व्यवस्था थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। अब राज्य सरकार इसे पुनः लागू करने की तैयारी में है और जल्द ही विधानसभा में संबंधित विधेयक पेश किया जा सकता है।

हालांकि, विपक्ष ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मनोनीत सदस्य के नाम पर राजनीतिक पुनर्वास का रास्ता खोला जा रहा है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा सदन से लेकर सियासी गलियारों तक गर्माने की संभावना है।