logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया 'महाराष्ट्र स्वर्णकाल' अभियान का किया उद्घाटन, कहा- एकता और विश्वास से गढ़ा जाएगा महाराष्ट्र का स्वर्णिम इतिहास


नागपुर: नागपुर के जामठा स्थित विश्वशांती सरोवर में आज अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति का संगम देखने को मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ब्रह्माकुमारीज के राज्यव्यापी अभियान 'एकता और विश्वास से महाराष्ट्र का स्वर्णकाल' का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अभियान के जरिए समाज में मानवीय मूल्यों और सकारात्मकता का संचार करने का संकल्प लिया गया है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।

महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने एक नई पहल की है। नागपुर के जामठा स्थित विश्वशांती सरोवर में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'एकता और विश्वास से महाराष्ट्र का स्वर्णकाल' अभियान का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राजस्व एवं जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और संस्थान की वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. चंद्रिका दीदी एवं बी.के. रजनी दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

ब्रह्माकुमारीज ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए आठ आधार स्तंभ तय किए हैं, 

  • व्यसनमुक्त समाज का निर्माण।
  • टिकाऊ जीवन शैली।
  • स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता।
  • मानवता के लिए कर्तव्यनिष्ठा।
  • मूल्य आधारित शिक्षा।
  • योग के माध्यम से निर्मल और संयमी जीवन।
  • हरित और टिकाऊ महाराष्ट्र।
  • संवाद के जरिए खुशहाल जीवन शामिल है।


इस दौरान बोलते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रह्माकुमारी के अभियान की सराहना की। उन्होने कहा, "मानवीय मूल्यों की रक्षा से ही समाज सुदृढ़ होता है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने विश्वास व्यक्त व्यक्त करते हुए कहा कि, एकता के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम इतिहास रचा जाएगा।