logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौके पर मौत


नागपुर/कामठी: महाराष्ट्र के कामठी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे लाइन पार कर रहे एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन के किलोमीटर नंबर 1115/26 डाउन ट्रैक पर हुई।

मृतक की पहचान सैयद इरफान सैयद चांद (उम्र 38 वर्ष), निवासी सैलाब नगर, कामठी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इरफान ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और अपने परिवार के साथ सैलाब नगर में रहता था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वह सैलाब नगर से रेलवे लाइन पार कर चंद्रमणी नगर के रास्ते कामठी शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हावड़ा से नागपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कामठी रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कामठी उपजिला अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कामठी रेलवे पुलिस चौकी में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।