Chandrapur: नगरसेवकों पास नहीं कार्यालय में बैठने की जगह, सीढ़ियों पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
चंद्रपुर: महानगरपालिका में नगरसेवकों के लिए अलग कक्ष न होने से नाराजगी का वातावरण बन गया है। नगरसेवकों के लिए आरक्षित हॉल को सभागृह नेता जयश्री जुमड़े को दे दिए जाने से अन्य नगरसेवकों के बैठने की जगह को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
इसके विरोध में कांग्रेस के नगरसेवक अभिषेक डोईफोडे ने महानगरपालिका की सीढ़ियों पर बैठकर आंदोलन किया। उन्होंने कहा कि नगरसेवकों का हक छीनना लोकतंत्र का अपमान है।
उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था न की गई तो सभी नगरसेवक महानगरपालिका की सीढ़ियों पर बैठकर आंदोलन करेंगे
admin
News Admin