logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बारामती उपचुनाव: चुनाव निर्विरोध को लेकर प्रयास तेज, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हर्षवर्धन सपकाल से की बात; शरद पवार ने खड़गे से साधा संपर्क


पुणे: बारामती विधानसभा सीट पर होने वाली उपचुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित महायुति की तरफ से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने आकाश मोरे को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिया, लेकिन इसके बावजूद महायुति के नेता लगातार चुनाव में निर्विरोध बनाने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से फ़ोन पर बात की और अपना उमीदवार वापस लेने की मांग की। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी सपकाल से बात की है। चुनाव निर्विरोध बनाने के लिए केंद्रीय नेताओं के बीच भी बातचीत का दौर शुरू हो गया है। वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और उन्हें चुनाव में प्रत्याशी को वापस लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने सपकाल को लगाया फ़ोन
बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के मैदान में होने के बावजूद इस चुनाव को निर्विरोध कराने के लिए महायुति की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने शुरुआत से ही पीछे न हटने का रुख अपनाया था, जिससे मुकाबला तय माना जा रहा था। इसी बीच, देवेंद्र फडणवीस द्वारा सीधे कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क साधने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना बन गई है। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार को निर्विरोध चुनने के लिए कांग्रेस से अपने उम्मीदवार को वापस लेने का अनुरोध किया गया है।

राज्य की राजनीति में यह घटना काफी असामान्य मानी जा रही है, क्योंकि सत्ताधारी पक्ष का एक प्रमुख नेता सीधे विपक्ष के प्रदेशाध्यक्ष से फोन पर चुनाव को लेकर चर्चा कर रहा है। इस वजह से इसे राज्य की राजनीति का एक चौंकाने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि फडणवीस के इस फोन कॉल के बाद कांग्रेस अपने रुख में कोई बदलाव करती है या नहीं।

शरद पवार ने मल्लिकार्जुन खरगे को लगाया फ़ोन 
बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब बातचीत राज्य से निकलकर केंद्र तक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनसीपी-शप प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को फ़ोन लगाया और उनसे अपना उम्मीवार वापस लेने की मांग की। मिली जानकारी एक अनुसार, पवार ने कहा कि, बारामती पर हो रहा उपचुनाव एक दुर्घटना है। इसलिए चुनाव पूरी तरह निर्विरोध होना चाहिए। जिसपर खड़गे ने उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।