logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भाजपा जिला अध्यक्ष विजयराज शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप


बुलढाणा: बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भाजपा के जिला अध्यक्ष और 15 वर्ष विधायक रह चुके विजयराज शिंदे पर चौंकाने वाले और गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे "दूसरे भोंदूबाबा खरात" हैं, जिन्होंने अपनी आश्रम स्कूल की कई लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। गायकवाड़ ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी स्कूल की महिला कर्मचारी सब मध्यस्थता करती हैं। लड़कियों की इज्जत जाती है इसलिए हम भंडाफोड़ नहीं कर रहे।

भोंदूबाबा अशोक खरात को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी फोन किया था, ऐसा अंजली दमानिया ने कहा है। इसलिए उनकी भी जांच होगी, ऐसी प्रतिक्रिया विजयराज शिंदे ने दी थी। इस पर बोलते हुए विधायक संजय गायकवाड़ ने पलटवार किया है।

वहीं, बुलढाणा नगरपालिका में सफाई कामगार अतिश बेंडवाल को नौकरी से निकालने के लिए विधायक संजय गायकवाड़ षड्यंत्र रच रहे हैं, ऐसा गंभीर आरोप मुन्ना बेंडवाल ने लगाया है। मुन्ना बेंडवाल खानदानी गुंडा है, यह सबको मालूम है। जिसके बारे में आरोप लगाए जा रहे हैं, वह छह महीने से काम पर नहीं है। काम पर न आकर फ्री वेतन लेने वालों को अब बर्खास्त करने की कार्रवाई करूँगा, ऐसी विधायक संजय गायकवाड़ ने चेतावनी दी है।