logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड


बुलढाणा: महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति के दो प्रमुख घटक दलों, भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच जारी खींचतान अब और तेज हो गई है। बुलढाणा जिले के चिखली निर्वाचन क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के दल-बदल को लेकर विधायक संजय गायकवाड और भाजपा विधायक श्वेता महाले के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

क्या है पूरा विवाद?
पिछले कुछ दिनों से चिखली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि गठबंधन धर्म का पालन करते हुए भाजपा के लोगों को शिवसेना में प्रवेश न दिया जाए। इसी बात पर विधायक संजय गायकवाड का गुस्सा फूट पड़ा।

संजय गायकवाड के तीखे सवाल
विधायक गायकवाड ने भाजपा नेतृत्व और श्वेता महाले पर निशाना साधते हुए कहा ,"अगर चिखली में भाजपा पदाधिकारियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए, तो भाजपा ने सतारा, संभाजीनगर और रायगढ़ में क्या किया? वहां के समीकरणों पर भाजपा चुप क्यों है?"  

गायकवाड ने आगे भावुक और आक्रामक होते हुए पूछा, "क्या हमारा पक्ष छोटा है, इसलिए आप हमें खत्म करना चाहते हैं?" उन्होंने यह भी दावा किया कि खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी सदन में इसी तरह की भावना व्यक्त की थी कि छोटे सहयोगी दलों के अस्तित्व को खतरे में न डाला जाए।