logo_banner
Breaking
  • ⁕ एकनाथ शिंदे कच्चे खिलाड़ी नहीं; मनीषा कायंदे का विरोधियो पर पलटवार, कहा- देंगे जैसे को तैसा जवाब ⁕
  • ⁕ अंडर-17 बॉक्सिंग चैम्पियनशिप शुरू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हो रहे शामिल ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर में पानी पीने के लिए उतरे व्यक्ति का ट्रेन की चपेट में आने से कटा हाथ ⁕
  • ⁕ Amravati: केंद्र सरकार के निर्देश: अमरावती ज़िले में बनाए गए 87 कमरे, स्वास्थ्य विभाग तैयार ⁕
  • ⁕ Akola: बालापुर में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान का खतरा, 3 हजार हेक्टेयर प्रभावित होने की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ताडोबा में नियम तोड़ने पर विधायक करण देवतले पर कार्रवाई, मोबाइल इस्तेमाल करना बना विवाद ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Shivsena 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी अकेले! तीन साल पहले ही शुरू की तैयारी, नागपुर में पूर्व विदर्भ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


नागपुर: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2029) में अभी भले ही तीन साल से ज्यादा का वक्त बाकी हो, लेकिन सियासी हलचलें तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शिवसेना (Shivsena) ने चुनावी रणनीति को धार देने के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को नागपुर में पूर्व विदर्भ (East Vidarbha) कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।

नागपुर में आज शिवसेना के पूर्व विदर्भ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। SIR और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण शिविर में दीपक सावंत, आशीष जायसवाल, कृपाल तुमाने, किरण पांडव और विधायक नरेंद्र बोंडेकर की प्रमुख उपस्थिति रही।

शिवसेना नेता एवं विधायक कृपाल तुमाने ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई आम सभा नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षण शिविर है। इसमें सीमित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ही आमंत्रित किया गया है। इस माध्यम से शिवसैनिकों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, बेहतर नियोजन और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही आगामी समय में पार्टी विस्तार के लिए किस प्रकार की तैयारी आवश्यक है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस प्रशिक्षण में विभिन्न स्तरों पर कार्यपद्धति को स्पष्ट किया जाएगा। SIR, BLO और BLA से जुड़े कार्यों की जानकारी दी जाएगी। BLA के कार्यों को लेवल-1 और लेवल-2 में विभाजित कर हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को समझाया जाएगा। मतदाता सूची को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि सूची सटीक और पारदर्शी बनी रहे। इसके लिए कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आवश्यक सावधानियां कैसे बरती जाएं, इस पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व विदर्भ संघटक किरण पांडव ने दी।

सभी लोकसभा सीटों पर पकड़ बनाने का लक्ष्य 
पूर्व विधायक संपर्क प्रमुख दीपक केसरकर ने कहा, "शिवसेना लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। महाराष्ट्रभर, खासकर मुंबई और ठाणे सहित पूरे क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और हर सीट पर पकड़ बनाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। जहां-जहां उम्मीदवार होंगे, वहां अगले तीन वर्षों में जमीनी स्तर से संगठन खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यक्षेत्र और मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि हर स्तर पर संगठन सक्रिय रहे। शिवसेना लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और खुद को एक स्वतंत्र राजनीतिक शक्ति के रूप में मजबूत करने पर जोर दे रही है। पार्टी का फोकस हर चुनाव में जीत सुनिश्चित करने पर है और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आने वाले सभी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन किया जा सके।"