logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

बारामती में चुनाव नहीं होगा निर्विरोध! कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार देने का किया ऐलान


बारामती/पुणे: केंद्रीय चुनाव आयोग ने बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। अजित पवार के निधन पश्च्यात उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का बारामती से चुनाव लड़ना निश्चित है। इसी के साथ महायुति के नेता बारामती में निर्विरोध चुनाव कराने की मांग विपक्षी डाला से कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने इससे इनकार करते हुए उम्मीदवार उतरने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, बारामती सीट पर हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे। इसको लेकर केंद्रीय आलाकमान से हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाएगा। इसी के साथ सपकाल ने राहुरी सीट पर भी उम्मीदवार देने की बात कही है।


राज्य के महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र बारामती और राहुरी में होने वाले उपचुनावों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ करते हुए दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्थिति का गहन आकलन किया गया है। बारामती में संभावित उम्मीदवारों के इंटरव्यू हाल ही में पूरे हुए हैं और इच्छुकों की संख्या अधिक होने के कारण अंतिम चयन बेहद सोच-समझकर किया जाएगा।


वहीं, राहुरी विधानसभा क्षेत्र में भी उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। दोनों जगह उम्मीदवारों के नाम घोषित करने से पहले सहयोगी दलों के साथ चर्चा कर अंतिम फैसला लिया जाएगा। महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे और रणनीति पर भी इस निर्णय का असर पड़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने भी इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद लिया गया है। बारामती के लिए 6 आवेदन और राहुरी के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए हैं। साथ ही, इच्छुक उम्मीदवारों के ऑनलाइन इंटरव्यू भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में पार्टी की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।