नागपुर मनपा अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंथ का तबादला, बनाया गया चंद्रपुर का नया जिलाधिकारी
नागपुर: राज्य में अधिकारियो के तबादलों के क्रम में नागपुर महानगर पालिका की अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंथ का भी तादबला हुआ है. गुरुवार को उनके तबादले का आदेश जारी हुआ उनकी जगह अंकित को नियुक्त किये जाने का आदेश जारी हुआ है.
नागपुर महानगर पालिका में बतौर अतिरिक्त आयुक्त अपनी सेवाएं दे रही वसुमना पंथ का चंद्रपुर जिलाधिकारी के रूप में तबादला किया गया है.. पंथ नागपुर मनपा में शिक्षा,स्वास्थ्य के ही साथ कई महत्वपूर्ण कार्यो की जिम्मेदारी संभाल रही थी. पंथ का तबादला चंद्रपुर जिलाधिकारी के रूप में हुआ है जबकि उनकी जगह छत्रपति संभाजी नगर में जिला परिषद् सीईओ के रूप में कार्यरत अंकित को नियुक्त किया गया है.
admin
News Admin