logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

दोनों एनसीपी का होगा विलीनीकरण! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अभी स्थिति नहीं, अगर कुछ होगा तो होगी चर्चा


नागपुर: एनसीपी के दिनों गुटों के एक होने की चर्चा फिर एक बार शुरू हो गई है। एनसीपी विधायक अनिल शिरोले ने दोनों पार्टियों के एक होने का आवाहन किया है। वहीं इस चर्चा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अहम् टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, अगर भविष्य में ऐसा कुछ होगा तो उन्हें चर्चा जरूर की जाएगी। 

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मुख्यता निर्णय सुनेत्रा पवार को लेना है। हर बात पर हम बोले यह जरुरी नहीं। एनसीपी में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार हो या अन्य नेता उनके मन में कोई बात होगी, उनकी सोच अलग होगी।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "जब भी कुछ ऐसा करना होगा उसके पहले हमसे इसकी चर्चा जरूर होगी।"

यह केवल अफवाह!
पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी एक होने की चर्चाओं को केवल अफवाह बताया है। देशमुख ने कहा, "अजित दादा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि उनकी पार्टी के एक विधायक द्वारा दिया गया बयान उनका व्यक्तिगत मत है। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर कोई चर्चा नहीं हुई है और फिलहाल पार्टी इस पर शांत है। 
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने पर है। यह उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पार्टी का आधिकारिक रुख है।"