logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ram Navmi 2026: "जय श्री राम" के जयघोष से गूंजा उपराजधानी नागपुर, पोद्दारेश्वर और रामनगर मंदिर में सुबह से नागरिकों की भीड़


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में राम नवमी के पावन पर्व पर आस्था, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर के प्राचीन पोद्दारेश्वर राम मंदिर, राम नगर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान श्रीराम के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। पूरा शहर “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया है। 

राम नवमी के मौके पर पूरा नागपुर शहर भगवा रंग में रंगा हुआ है। शहर बैनर पोस्टर से पटा हुआ है। वहीं शहर के तमाम राम मंदिरों में आकर्षक सजावट की हुई है। पोद्दारेश्वर राम मंदिर, लकड़गंज राम मंदिर, राम नगर मंदिर सहित शहर के तमाम प्राचीन सहित मंदिरों को फूलों की सजावट की गई है। इसी के साथ सभी मंदिरों और परिसर को में आकर्षक लाइटिंग की गई है। पोद्दारेश्वर मंदिर में 17 हजार नारियल का इस्तेमाल कर की गई सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

जन्म होते ही विशेष आरती 
दोपहर बारह बजे जैसे ही श्री राम का जन्म हुआ, सभी मंदिरों में विशेष आरती और पूजा की है। इस दौरान हजारो की संख्या में नगरिक मौजूद रहे। इस दौरान भगवान को विशेष भीग भी लगाया गया। 

रामटेक गढ़ मंदिर में भक्तों की भीड़ 
रामटेक स्तिथ गढ़मंदिर में भी राम नवमी बेहद ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचे रहे और भगवन श्री राम के दर्शन कर रहे। नागरिकों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भी इस बार व्यापक व्यवस्था की हुई है, जिससे भक्तो को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रांगण को ग्रेन नेट से धक दिया गया है, जिससे भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके। इसी के साथ सभी को सुलभ दर्शन मिल पाए इसको लेकर भी पूरी व्यवस्था की गई है।