logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: गांव की विविध मांगो को लेकर तीन नागरिकों ने पेनटाकळी बांध में शुरू की जल समाधी


बुलढाणा: बुलढाणा जिले में अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब चरम पर पहुंच गया है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ तीन लोगों ने पेनटाकळी बांध में उतरकर जलसमाधि आंदोलन शुरू कर दिया है।

बुलढाणा जिले के मेहकर तालुका स्थित सारशिव गांव में लंबे समय से जिला परिषद स्कूल परिसर से अतिक्रमण हटाने और हिंदू स्मशान भूमि के लिए जमीन देने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी के विरोध में गांव के मनिष जाधव, प्रविण राजगुरू और पंकज वाघ ने पेनटाकळी बांध में जलसमाधि आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे पानी से बाहर नहीं आएंगे। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।