logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: भारत में सबसे लंबे समय तक 'सरकार प्रमुख' रहने वाले नेता बने; पवन चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय राजनीति के इतिहास (Indian Political History) में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर, वे भारत में सबसे अधिक समय तक 'सरकार के प्रमुख' (Head of Government) रहने वाले नेता बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) के 8,930 दिनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी के पास न केवल गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त है, बल्कि वे देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का सबसे लंबा प्रशासनिक अनुभव है।

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर बचपन से ही शुरू हो गया था। 17 सितंबर 1950 को जन्मे मोदी महज 6 साल की उम्र में कांग्रेस के महागुजरात आंदोलन का हिस्सा बने थे और 8 साल की उम्र में वे आरएसएस (RSS) से जुड़ गए थे। सत्ता के शिखर पर उनकी यात्रा 7 अक्टूबर 2001 को शुरू हुई, जब 51 वर्ष की आयु में वे पहली बार गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने। खास बात यह थी कि उस समय वे विधायक भी नहीं थे। पिछले 24 वर्षों के सफर में वे 14 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और अब लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं।

बतौर प्रधानमंत्री उनके 4,318 दिन पूरे

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की बात करें तो मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री उनके 4,318 दिन पूरे हो चुके हैं, जिसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को 2025 में ही पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी पंडित जवाहरलाल नेहरू (6,126 दिन) के नाम दर्ज है। नेहरू के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पीएम मोदी को साल 2029 के बाद भी इस पद पर बने रहना होगा, क्योंकि वे फिलहाल नेहरू से 1,812 दिन पीछे हैं।

पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा
वहीं, जिस पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड पीएम मोदी ने तोड़ा है, वे भारत में सबसे लंबे समय तक 'मुख्यमंत्री' रहने वाले नेता रहे हैं। चामलिंग 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक, यानी लगभग 24 साल और 165 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के 23 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा था। चामलिंग के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि सिक्किम को भारत का पहला 100% जैविक (Organic) राज्य बनाना और वहां लंबी राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार करना माना जाता है।