logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur Municipal Corporation: पहली आम सभा आज, अधूरे काम और लापरवाही रहेंगे मुद्दा; विपक्ष के साथ सत्तापक्ष पार्षद भी आक्रामक


नागपुर: चार साल के लंबे इंतज़ार के बाद नागपुर महानगर पालिका की आम सभा आज शुक्रवार को होने जा रही है, लेकिन शुरुआत से पहले ही माहौल गरमाता नजर आ रहा है। सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं, सवालों की बौछार और जवाबों की तैयारी के बीच सदन में हंगामे के पूरे आसार बन चुके हैं।

नागपुर मनपा की बहुप्रतीक्षित आम सभा आज आयोजित हो रही है, जो पूरे 4 वर्षों बाद बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर शुरुआत से ही माहौल गरम है। तय प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जहां पार्षद प्रशासन से विभिन्न विभागों पर तीखे सवाल दागेंगे।

जानकारी के मुताबिक करीब 25 सवाल पहले ही तैयार हो चुके हैं, लेकिन इन पर दिए जाने वाले जवाबों से संतोष नहीं दिख रहा, यही वजह है कि सदन में टकराव तय माना जा रहा है। विपक्ष पहले से ही प्रशासन की कार्यशैली, अधूरे काम और लापरवाही को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की रणनीति में है, वहीं सत्ता पक्ष अपने कामकाज का बचाव करने के लिए तैयार बैठा है। दोनों पक्षों की इस आमने-सामने की स्थिति ने सदन के माहौल को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

इसके अलावा, दुर्बल घटक समिति के गठन का मुद्दा भी आज की बैठक में प्रमुख रहेगा, जो लंबे समय से लंबित है। समिति के नए सदस्य के चयन को लेकर भी आज निर्णय संभव माना जा रहा है। कुल मिलाकर, चार साल बाद हो रही इस अहम बैठक में जहां विकास की बात होनी चाहिए, वहां सियासी टकराव हावी रहने के पूरे आसार हैं और इसी के चलते आज का सदन हंगामेदार होने की पूरी संभावना है।