Yavatmal: 302 करोड़ की अमृत योजना पर बवाल: यवतमाल में पानी संकट, गड्ढे में उतरकर शिवसेना नेता का अनोखा विरोध
यवतमाल: अमृत योजना के तहत चल रहे करीब 302 करोड़ रुपये के काम को लेकर यवतमाल में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शहर में हर 5–6 दिन में ही पानी मिलने से नागरिकों में भारी नाराज़गी है।
इसी के विरोध में संजय उपगनलावर ने वार्ड नंबर 21 में अंडरग्राउंड सीवर के लिए खोदी गई खाई में उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। उनके साथ इलाके के कई लोगों ने भी विरोध जताते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी व्यक्त की।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि बार-बार जीवन प्राधिकरण को काम तेज करने और योजना जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद काम में लगातार देरी हो रही है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 तक पूरी होने वाली यह योजना अब तक अधूरी पड़ी है। इस बीच डेट कॉलेज रोड इलाके में सीवरेज के लिए बड़ा गड्ढा खोदने और JCB के काम के दौरान कई पाइपलाइन फटने से शास्त्री नगर, दहीवलकर प्लॉट, शिवाजी नगर और डेट कॉलेज क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
पहले ही शहर में हर छह से सात दिन में पानी मिल रहा था, ऐसे में पाइपलाइन टूटने से हालात और बिगड़ गए हैं। पानी संकट को लेकर अब शहर में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है।
admin
News Admin