logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

कांग्रेस अफवाह फैलानाकर नागरिकों को लाइनों में खड़े करने का कर रही प्रयास, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में पर्याप्त गैस


चंद्रपुर: देश में गैस को लेकर पैनिक की स्थिति है। नागरिक गैस एजेंसियों के बाहर लाइने लगाकर खड़े दिखाई दे रहें हैं। हालांकि, सरकार और पेट्रोलियम डिपार्टमेंट लगातार नागरिकों को आश्वासन दे रहा की देश में घरेलु गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद नागरिक लगातार लाइनों में दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी सरकार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। 

चंद्रपुर के भद्रावती में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, "कांग्रेस सहित कई राजनीति दल नागरिको के बीच भ्रम और डर पैदा कर नागरिकों को लाइनों में खड़े राझने का प्रयास कर रही है।" सीएम ने आगे कहा, "केंद्र सरकार, सचिव सहित कंपनियों ने स्पष्ट किया है। घरेलु गैस की कोई कमी नहीं है। जिसको जितना चाहिए उतनी गैस मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से गैस एजेंसियों के बाहर लाइन न लगाने का आवाहन किया कि, किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। नागरिकों को जितने सिलेंडर चाहिए उतना मिल रहा है।" विपक्ष पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा, "हमारे देश में नागरिकों में घबराहट पैदा करने का जो प्रयास है। वह देश के लिए घातक है।"