logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

MLC Election 2026: राज्यसभा के बाद विधान परिषद् की लड़ाई, विदर्भ से भाजपा के इन नेताओं की लग सकती है लॉटरी


नागपुर: राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Elecion) के बाद अब प्रदेश में जल्द ही विधान परिषद चुनाव (Maharashtra Assembly Council Election 2026) की घोषणा होने की संभावना है। चुनाव को देखते ही भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर विदर्भ (Vidarbha) से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि भाजपा (BJP) विधान परिषद चुनाव में विदर्भ से किन नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाती है।

आपको बता दें कि, 15 मई को विधान परिषद् की नौ सीटें खाली हो रही हैं। जिनमे भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तीन, शिवसेना उद्धव ठाकरे (Shivsena-UBT) दो सहित कांग्रेस (Congress), एनसीपी अजित (NCP), एनसीपी शरद पवार (NCP Sharad Pawar) और शिवसेना (Shivsena) के पास एक-एक सीट शामिल है। मौजूदा समय में विधानसभा का गणित देखते हुए आठ सीट महायुति (Mahayuti) तो एक सीट महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) जीत सकती है। 

भाजपा के जिन विधायकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें दादाराव केचे (Dadarao Keche), संदीप जोशी (Sandeep Joshi) और रमेश कराड (Ramesh Karad) शामिल हैं। संदीप जोशी ने आगामी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की भी घोषणा की है। वहीं दादाराव केचे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद भाजपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया था। अब कार्यकाल समाप्त होने के बाद केचे एक बार फिर विधान परिषद में जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा नए नेताओं को दे सकती है मौका 

विधान परिषद चुनाव में भाजपा के कोटे में चार सीटें आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए जहां एक ओर ऊपरी सदन में जाने के इच्छुक नेताओं ने लॉबिंग शुरू कर दी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी ने भी अपने संभावित उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी है। पिछले चुनावों के रुझान को देखें तो संभावना है कि भाजपा दो सीटों पर विदर्भ से अपने नेताओं को मौका दे सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार भाजपा नए चेहरों को सदन में भेजने पर भी विचार कर रही है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के अनुभव को देखते हुए पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं को भी विधान परिषद में भेज सकती है।

नागपुर से इन नेताओं को मिल सकता है मौका

नागपुर सहित विदर्भ से जिन नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें पूर्व महापौर और मौजूदा शहर भाजपा अध्यक्ष दया शंकर तिवारी, राजीव पोद्दार और सुधाकर कोहडे जैसे नेताओं के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही पूर्व महापौर भी रह चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने नागपुर में उनकी अगुवाई में मनपा चुनाव लड़ा और 102 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की। भाजपा को मिली इस जीत के बाद तिवारी के विधान परिषद जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव पोद्दार भी इस रेस में शामिल बताए जा रहे हैं। पोद्दार संगठन के मजबूत नेताओं में गिने जाते हैं। हाल ही में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में उनकी अगुवाई में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। इसे देखते हुए पार्टी उन्हें भी विधान परिषद भेजने पर विचार कर सकती है।

या फिर से चौंकाएंगी भाजपा! 
भाजपा किसे उम्मीदवार बनाएगी, इसे लेकर लगाए जा रहे कयास अब तक केवल कयास ही साबित होते रहे हैं। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने नागपुर की पूर्व महापौर माया इवनाते को उम्मीदवार बनाकर सभी को चौंका दिया था। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भाजपा इस तरह के किसी नाम पर दांव लगाएगी। इसी को देखते हुए अब विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या भाजपा उन्हीं नामों को मौका देगी जिनकी चर्चा चल रही है, या फिर एक बार फिर किसी अप्रत्याशित चेहरे की घोषणा करेगी। अब देखना होगा कि भाजपा आखिर किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।