logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद


मुंबई: महाराष्ट्र से राज्यसभा की 7 सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ नागपुर से भाजपा की उम्मीदवार माया इवनाते का भी बतौर राज्यसभा सदन में चयन हो गया. सोमवार को चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्वाचन सर्टिफिकेट प्रदान किया। 

महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटों के लिए केवल सात उम्मीदवार मैदान में थे जिसके चलते यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसके अनुसार शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया इवनाते, रामराव वडकुते, पार्थ पवार और ज्योति वाघमारे को सांसद के तौर पर आधिकारिक रूप से चुना गया।

चुनाव के बाद माया इवनाते ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन और केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी का आभार माना। उन्होंने कहा कि यह संधी केवल सम्मान नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा की बड़ी जिम्मेदारी है। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का भी उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।

महाराष्ट्र की जनता की अपेक्षाओं, राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और विकास के प्रश्नों को राज्यसभा में दृढ़ता से उठाने के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगी, ऐसा उन्होंने कहा। जनहित, राष्ट्रहित और महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर पल समर्पित रहेंगी, ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया।