Amravati: विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में 8 महीने से बंद पड़ी MRI मशीन, वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति नहीं मिलने से सेवा अब तक शुरू नहीं
अमरावती: अमरावती के विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में मरीजों के सटीक निदान के लिए लगाई गई MRI मशीन आठ महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति नहीं मिलने से मरीज इस सुविधा से अब तक वंचित हैं।
जानकारी के अनुसार अमरावती के विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल में मरीजों की बेहतर जांच के लिए MRI मशीन लगाई गई थी। यह मशीन करीब आठ महीने पहले ही अस्पताल में इंस्टॉल कर दी गई थी, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति नहीं मिलने के कारण यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है।
यह MRI मशीन पब्लिक–प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कृष्णा डाइगोनेसिस के साथ करार करके लगाई गई है। मशीन शुरू न होने से गरीब मरीजों को 5 से 6 हजार रुपये खर्च कर निजी अस्पतालों में MRI जांच करवानी पड़ रही है। ऐसे में मरीज सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अस्पताल में लगी यह मशीन कब शुरू होगी, ताकि गरीबों को राहत मिल सके।
admin
News Admin