logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात


नागपुर: नागपुर के पाचपावली थाना अंतर्गत स्वामी नगर और ठक्कर ग्राम इलाके में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपरधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने इलाके में उनकी बारात निकालकर कड़ा संदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ठक्कर ग्राम इलाके में कुछ अपरधियों ने उत्पात मचाते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पाचपावली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान ही आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे और इसी सुराग के आधार पर ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हे गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों यश उर्फ यशु कसार तुषार उर्फ पित्तु किरण पराते, रितीक ढोके और लक्की पांडे,  सभी  ठक्करग्राम, नंदगीरी रोड, निवासियों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके कुछ अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने स्वामी नगर, नंदगिरी रोड, ठक्कर ग्राम, मोचीपुरा और खाटीकपुरा क्षेत्रों में आरोपियों की सार्वजनिक रूप से बारात निकाली।

इस दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस का साफ कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी की जा रही है। नागपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।