logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मंत्री पंकजा मुंडे के निर्देशों की अवहेलना पड़ी भरी, IAS एम. देवेंद्र सिंग निलंबित!


मुंबई: पर्यावरण मंत्री पंकज मुंडे (Pankaja Munde) के निर्देश के बावजूद बैठक में अनुपस्थित रहना सदस्य सचिव और 2011 बैच के आईएएस अधिकारी एम. देवेंद्र सिंग (M. Devendra Singh) को भारी पड़ गया है। सरकार ने अधिकारी को मंत्री के निर्देशों के अवहेलना करने सहित अनुशासन हीनता का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया है। टेबल प्रेसिडेंट दिलीप लांडे (Dilip Lande) के आदेश पर अतिरिक्त सचिव वी. राधा (V. Radha) ने यह कार्रवाई की। वहीं इस कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

आपको बतादें कि, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने प्रदुषण सहित विविध मुद्दों को लेकर अधिकारीयों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने सभी अधिकारीयों को बैठक में मौजूद रहने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन, मिनिस्टर के साफ़ ऑर्डर के बावजूद, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और 2011 बैच के IAS ऑफिसर एम. देवेंद्र सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हुए। मिनिस्टर की ब्रीफिंग में रुकावट डालने और सरकारी काम में लापरवाही बरतने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। 

अधिकारी द्वारा मंत्री के आदेशों को नहीं मानाने का मुद्दे विधानसभा में भी गूंजा। वरिष्ठ विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने यह मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके मुताबिक, सामान्य प्रशासनसिक विभाग ने एम. देवेंद्र सिंह के खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन का प्रपोज़ल दिया है और उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया है। ये ऑर्डर अतिरिक्त सचिव वी. राधा के साइन से जारी किए गए हैं। 

महाराष्ट्र सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेज़ (डिसिप्लिन एंड अपील) रूल्स, 1969 के रूल 3 के सब-रूल (1) के क्लॉज़ (a) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी, एम. देवेंद्र सिंह (IAS, 2011 बैच) को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के समय उनका हेडक्वार्टर मुंबई तय किया गया है और वे कोंकण डिवीज़न के डिवीज़नल कमिश्नर की पहले से इजाज़त लिए बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ पाएंगे, यह ऑर्डर में साफ़ किया गया है। साथ ही, इस समय के दौरान वे कोई भी प्राइवेट नौकरी, व्यापार या बिज़नेस नहीं कर पाएंगे।