logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

"मुझे विलन बनाया गया, लेकिन एक दिन सारी सच्चाई सबके सामने बताउंगी", महापौर चुनाव में मिली हार पर बोली सांसद प्रतिभा धानोरकर


चंद्रपुर: चंद्रपुर कांग्रेस मौजूदा समय में गुटबाजी से जूझ रही है। सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधायक विजय वडेट्टीवार के बीच कोल्ड वॉर शुरू है। वहीं महापौर चुनाव में मिली हार ने इसे और बढ़ा दिया है। महापौर चुनाव में मिली हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराए जाने पर सांसद धानोरकर ने विरोधियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, उन्हें जानबूझकर विलन बनाया गया लेकिन समय आने पर पूरी हकीकत जनता को बताउंगी। 

बुधवार को सांसद प्रतिभा धानोरकर ने  कांग्रेस और सहयोगी दलों के नवनिर्वाचित तथा पराजित उम्मीदवारों के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में धानोरकर सहित सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हुए। हालांकि, विजय वडेट्टीवार गुट ने समारोह से दुरी बनाकर रखी।

सी दौरान बोलते हुए धानोरकर ने कहा, महाराष्ट्र में कांग्रेस की स्थिति कमजोर थी, तब चंद्रपुर की जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया। लेकिन सत्ता गठन के समय कुछ ‘सेक्युलर’ कहे जाने वाले दलों और अपने ही कुछ हितशत्रुओं ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उन्हें पूरे प्रकरण में ‘विलेन’ बना दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व, विशेष रूप से प्रियंका गांधी  और केसी वेणुगोपाल के स्पष्ट निर्देश थे कि या तो महापौर अपना हो या पार्टी मजबूत विपक्ष में बैठे। इसके बावजूद कुछ स्वार्थी तत्वों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए गुटबाजी कर पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया।

आपको बतादें कि, चंद्रपुर मनपा चुनाव में  कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी ,चुनावी परिणाम के अनुसार, 

  • कांग्रेस 27 
  • भाजपा 23
  • शिवसेना उद्धव गुट 6
  • शिवसेना 1 
  • बसपा 1
  • अन्य 8

सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद कांग्रेस मनपा में अपना महापौर नहीं बना सकी। कड़े मुकाबले में केवल एक वोट से भाजपा की संगीता खांडेकर महापौर निर्वाचित हुई। महापौर चुनाव में मिली हार के लिए विजय वडेट्टीवार सहित उनके समर्थकों द्वारा सांसद धानोरकर को जिम्मेदार बताया गया।  वहीं सांसद धानोरकर के बयान की मानें तो चंद्रपुर की सियासत में अभी कहानी खत्म नहीं हुई है, ‘विलेन’ कही गई नेता ने इशारों-इशारों में बड़ा खुलासा करने का एलान कर दिया है।