Bhandara: स्थानीय अपराध शाखा गैर-कानूनी रेत परिवहन के लिए ले रही ‘सुपर एंट्री’, एनसीपी शरद पवार पार्टी के जिला अध्यक्ष ने लगाया आरोप
भंडारा: भंडारा जिले में रेत तस्करी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी के जिला अध्यक्ष ने क्राइम ब्रांच पर पैसे लेकर अवैध रेत की ढुलाई किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
भंडारा जिले से बहने वाली वैनगंगा नदी की रेत की गुणवत्ता अच्छी होने से इस रेत की बड़ी मात्रा में मांग है। जिले में रेत घाटों की नीलामी हो चुकी है फिर भी 5 ब्रास रॉयल्टी और 8 ब्रास रेत ट्रक में भरी जाती है। इस अवैध रेत परिवहन पर भंडारा जिला स्थानीय अपराध शाखा को सुपर एंट्री (एक ट्रक के पीछे पैसे) दिए जाने के कारण जिले में बेरोकटोक रेत की अवैध ढुलाई चल रही है, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी (शरद पवार) गुट के परिवहन विभाग के जिला अध्यक्ष ने लगाया है।
पुलिस को पैसे देने के बाद जिले में ट्रकों पर कार्रवाई नहीं की जाती, ऐसा आरोप उन्होंने किया है। ऐसा निवेदन भी मुख्यमंत्री को भेजा है। वहीं, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ने कहा है कि यह पूरा मामला गलत है और सभी आरोप झूठे हैं।
admin
News Admin