logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

Akola: विधायक सावरकर ने सदन में उठाया सहकर विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा


अकोला: राज्य में साहूकारी और सहकार विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा सदन में जोरदार ढंग से गूंजा। रणधीर सावरकर ने लक्ष्यवेधी सूचना पर बोलते हुए अकोला जिले में निजी साहूकारी मामलों तथा मंत्रालयीन सहकार विभाग में कथित भ्रष्ट अधिकारियों के कामकाज का पर्दाफाश करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

चंद्रपूर जिले के छोटे जोत वाले किसान को निजी साहूकार के कर्ज के कारण किडनी बेचने की नौबत के झकझोर देने वाले मामले पर चर्चा चल रही थी, इस मामले में अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय होने का आरोप भी लगाया गया। उसी पृष्ठभूमि पर विधायक रणधीर सावरकर ने अकोला जिले में निजी साहूकारी और सहकार विभाग में अधिकारियों के साठगांठ का मुद्दा उठाया। अकोला के जिला उप निबंधक डॉ. प्रवीण लोखंडे का उल्लेख करते हुए उन्होंने सदन में गंभीर आरोप लगाए। 

किसी डीडीआर अधिकारी को दो बार भ्रष्टाचार निवारण विभाग द्वारा पकड़े जाने और दोषी ठहराए जाने के बावजूद भी उसकी अन्यत्र स्थानांतरण कर जांच की अनुमति नकार दी जाती है, ऐसा सवाल उन्होंने उठाया। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार द्वारा पीठ थपथपाई जा रही है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया। साथ ही, संबंधित अधिकारी का एक जीएसटी अधिकारी के साथ साठगांठ से पकड़े जाने के बाद भी अकोला में उसकी तैनाती कैसे की गई, इस पर भी उन्होंने सवाल उठाए।