logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: स्थायी समिति ने सभापतियों को वाहन देने का प्रस्ताव किया पास, कांग्रेस ने उठाया सवाल, पैसे की बर्बादी का लगाया आरोप


नागपुर: महानगरपालिका की स्थायी समिति ने विवादों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए विषय समितियों के सभापतियों को वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर मंजूरी दे दी। इस निर्णय पर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए इसे कानून के दायरे से बाहर और जनता के पैसों की फिजूलखर्ची करार दिया।

नागपुर महानगरपालिका की स्थायी समिति ने विवादों के बीच विषय समितियों के सभापतियों को वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव पहले ही सवालों के घेरे में था, क्योंकि मनपा के नियमों में सभापतियों को वाहन देने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद शुक्रवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में इसे पेश कर पास कर दिया गया। इस फैसले का कांग्रेस ने कड़ा विरोध करते हुए इसे कानून के दायरे से बाहर बताया। 

कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम में ऐसी कोई वैधानिक व्यवस्था नहीं है, जिसके तहत सभापतियों को वाहन उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही कांग्रेस ने मनपा की मौजूदा आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सत्तापक्ष पर जनता के पैसों की फिजूलखर्ची का आरोप लगाया। विवादों के बावजूद प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर मंजूरी दे दी गई, जिससे इस मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है।