जनता के पैसों पर भारी 'शाही' सवारी; नियम नहीं फिर भी सभापतियों को मिलेंगे वहाँ, नागरिकों पर 60 लाख का अतिरिक्त बोझ
नागपुर: नागपुर महानगर पालिका की स्थाई समिति ने महापौर समेत अन्य पदाधिकारियों के लिए वाहन खरीदी का प्रस्ताव पारित किया है.. अब इसके बाद मनपा समिति सभापतियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने जा रही है. मनपा की विशेष समितियों के लिए किराये के वाहन उपलब्ध कराये जायेंगे इसके लिए स्थाई समिति में प्रस्ताव लाया जाने वाला है.
नागपुर महानगर पालिका द्वारा अलग-अलग समितियों के सभापतियों को भी वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। इसके संबंध में आगामी शुक्रवार को होने वाली स्थाई समिति की बैठक में प्रस्ताव आएगा। हालाँकि समिति सभापतियों को वाहन की व्यवस्था किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है. बावजूद इसके ये प्रस्ताव मंजूरी के लिए स्थाई समिति की अगली बैठक में आने वाला है.
सभातियो को वाहन उपलब्ध कराये जाने को लेकर मनपा में चर्चा हो रही है और इसके विरोध में भी स्वर उठ रहे है बावजूद इसके सत्ताधारी दल भाजपा ने ये निर्णय लिया है. अगर सभापतियों को वाहनों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है तो इसके लिए करीबन 60 लाख रूपए का वार्षिक खर्च आयेगा। इसके अलावा स्थाई समिति की बैठक में शहर में 33 जगहों पर फायर हायड्रेंट स्थापित किये जाने के ही साथ मनपा के एनडीएस दल में मानधन पर 52 भर्तियों का भी प्रस्ताव आने वाला है.
admin
News Admin