logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

असम में 'विदेशी संपत्ति' पर आर-पार: गौरव गोगोई के 5 सवालों पर रिनिकी भुइयां शर्मा का करारा जवाब; पूछा- 'क्या आपकी पत्नी का पाकिस्तान में बैंक खाता है?'


गुवाहाटी: असम (Assam Assembly Election) की राजनीति में इस समय 'पासपोर्ट', 'गोल्डन विज़ा' और 'विदेशी बैंक खातों' को लेकर जबरदस्त घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस पार्टी (Congress) लगातार पत्रकारवार्ता का आयोजन कर मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा (Hemanta Biswa Sharma) सहित उनके परिवार पर संगीन आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सरमा भी उसी भाषा में कांग्रेस नेताओ को जवाब दे रहे है। वहीं इस युद्ध में सरमा की पत्नी प्रसिद्ध उद्यमी रिनिकी भुइयां शर्मा (Riniki Bhuyan Sharma) भी शामिल हो गए हैं। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार की विदेशी संपत्ति को लेकर सवाल पूछा। गोगोई के आरोपों पर रिनिका ने जवाब देते हुए कांग्रेस नेता से तीखा सवाल पूछा डाला। 

कांग्रेस नेता ने क्या पूछा सवाल?

गौरव गोगोई ने हेमंता पर हमला बोलते हुए उनके और उनके परिवार की संपत्ति सहित व्यापर को लेकर सवाल किया। गोगोई ने अपने एक्स अकउंट पर पोस्ट करते हुए पांच सवाल पूछे, जिसमें उन्होंने, 

  • क्या हिमंत सरमा की पत्नी के पास दुबई का गोल्डन विज़ा है?
  • क्या यह विज़ा भारतीय पासपोर्ट पर है?
  • क्या परिवार की दुबई में कोई प्रॉपर्टी है?
  • क्या परिवार का कोई सदस्य विदेश में कोई बिज़नेस चलाता है?
  • क्या चुनावी हलफनामे में इन संपत्तियों की जानकारी दी गई है?

गोगोई ने चुनौती देते हुए कहा था कि अगर मुख्यमंत्री के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो उन्हें जाँच का स्वागत करना चाहिए।

हेमंता की पत्नी ने दिया करार जवाब 

कांग्रेस नेता की मांग पर रिनिकी भुइयां शर्मा ने गौरव गोगोई के "इंतज़ार को खत्म" करते हुए दो टूक जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया, "न तो मेरा, न मेरे बच्चों का, और न ही मेरे पति का दुबई या भारत के बाहर कहीं भी कोई बिज़नेस या प्रॉपर्टी है। ये सभी सवाल बेतुके और आधारहीन हैं।"

रिनिकी ने गौरव गोगोई की "दावे बदलने" की आदत पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह बेहद दिलचस्प है कि कैसे सिर्फ 24 घंटों के भीतर गौरव गोगोई अपने उस दावे से पीछे हट गए कि 'गोल्डन विज़ा मिस्र (Egypt) के पासपोर्ट पर है' और अब वे 'भारतीय पासपोर्ट' की बात करने लगे हैं।

'पाकिस्तान कनेक्शन' पर घेरा: "अब आपकी बारी"

अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने पासा पलटते हुए गौरव गोगोई से सीधा सवाल किया। रिनिकी ने पूछा, 

  • क्या आप यह बता सकते हैं कि क्या आपकी पत्नी का पाकिस्तान में कोई बैंक खाता है या कभी रहा है?
  • क्या आप यह सारी जानकारी और दस्तावेज़ जनता के सामने लाने की हिम्मत दिखाएंगे?"

क्या जवाब देंगे गौरव इसपर नजर?

गौरव सहित कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री सरमा सहित उनके परिवार से आरोप पर जवाब मांग रही थी। वहीं अब जब रिनिका ने जवाब दी दिया और गौरव से सवाल पूछा लिया है। अब देखना होगा कि, कांग्रेस नेता सवालों पर जवाब देते हैं या नहीं। वहीं अगर देंगे तो क्या देंगे यह देखना दिलचस्प रहेगा।

कांग्रेस नेता आए बैकफुट पर

असम में चुनाव से ठीक पहले विपक्षी दल 'गोल्डन विज़ा' और 'विदेशी संपत्ति' को मुद्दा बनाकर मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी स्पष्ट किया था कि गौरव गोगोई द्वारा साझा किए गए दस्तावेज़ 'फोटोशॉप्ड' और नकली थे। अब रिनिकी भुइयां शर्मा के इस जवाबी हमले ने कांग्रेस को रक्षात्मक मुद्रा में ला खड़ा किया है।