logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

बारामती उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा: हर्षवर्धन सपकाल


मुंबई: “बारामती विधानसभा का उपचुनाव जनभावना को ध्यान में रखते हुए निर्विरोध होना चाहिए” यह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ जैसा है, ऐसा तीखा प्रहार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर किया है।

इस संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि जिस जनभावना की बात की जा रही है, उसी की अनदेखी खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। बारामती में अजित पवार के साथ हुआ विमान हादसा वास्तव में दुर्घटना था या साजिश, इस पर से संदेह दूर होना ही महाराष्ट्र की असली जनभावना है। 

सपकाल ने कहा कि इस विमान दुर्घटना के मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल जांच कराना मुख्यमंत्री फडणवीस का कर्तव्य था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस मुद्दे की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अजित पवार के दुर्घटना मामले में अपराध दर्ज कर निष्पक्ष जांच होना ही वास्तविक जनभावना है।