logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gadchiroli: अहेरी सहित तेलंगाना बॉर्डर से सटे इलाके में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 पर मांगी गई तीव्रता ⁕
  • ⁕ Akola: विधायक सावरकर ने सदन में उठाया सहकर विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा ⁕
  • ⁕ Yavatmal: राज्य सरकार ने जिला वार्षिक योजना के लिए मंजूर किए 570 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Amravati: हथियार लेकर रील बनाना दो युवको को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर के मेस में परोसे गए खाने में मिले कीड़े और इल्लियां, छात्रों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: प्रॉपर्टी टैक्स को कम करने के लिए मांगी रिश्वत, एसीबी ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: हथियार लेकर रील बनाना दो युवको को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमरावती: सोशल मीडिया पर खतरनाक हथियारों से रील बनाकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच, अमरावती सिटी टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच, अमरावती सिटी को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, पता चला कि संबंधित व्यक्ति वडाली गार्डन इलाके में हथियारों से रील बनाने की तैयारी कर रहा था।

सूचना के आधार पर, टीम ने जाल बिछाया और लोकेश राजेश वाटकर (दत्तावाड़ी महाजनपुरा) और राम राजू तायडे (कुंभरवाड़ा, खोलापुरी गेट) को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी के दौरान, कुल 2,000 रुपये कीमत का एक लोहे का चाकू और एक स्टील का 'चाइना' चाकू जब्त किया गया। इस मामले में, फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के साथ महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।