logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार


चंद्रपुर: सांसद प्रतिभा धानोरकर द्वारा आयोजित स्नेहमिलन कार्यक्रम से विजय वडेट्टीवार गुट के नगरसेवकों की दूरी ने एक बार फिर चंद्रपुर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है।

चंद्रपुर मनपा में सबसे अधिक सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनने के बावजूद कांग्रेस सत्ता स्थापित करने में असफल रही थी। इसके पीछे धानोरकर और वडेट्टीवार गुटों के बीच मतभेद को प्रमुख कारण माना गया। चुनाव के बाद अब दोनों नेता अपने-अपने खेमे के नगरसेवकों को साथ बनाए रखने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

इसी क्रम में सांसद प्रतिभा धानोरकर ने शहर के लोहारा क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में नगरसेवकों के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में धानोरकर गुट के नगरसेवक उपस्थित रहे, लेकिन वसंत देशमुख और सुनील खंडेलवाल को छोड़कर वडेट्टीवार गुट के अन्य नगरसेवक अनुपस्थित रहे। इससे कांग्रेस के भीतर मतभेद अब भी बरकरार होने के संकेत मिले हैं।उधर, आगामी दिनों में स्थायी समिति का चुनाव होने वाला है।

संख्या बल के अनुसार भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पास आठ और कांग्रेस व सहयोगी दलों के पास भी आठ नगरसेवक हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो स्थायी समिति अध्यक्ष का फैसला लॉटरी जैसी प्रक्रिया से होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी? फिलहाल दोनों गुट अपने-अपने समर्थक नगरसेवकों को एकजुट रखने में जुटे हुए हैं।