logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
International

ईरानी सुप्रीम लीडर खमेनेई की मौत...!नेतन्याहू के बाद ट्रंप ने किया दावा, नागरिकों में जश्न का माहौल


तेहरान/वॉशिंगटन/तेलअवीव: इजराइल और अमरीका द्वारा इजराइल पर हमला करने के बाद पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध में घिर गया है। इजराइल और अमरीका ने जहां ईरान की राजधानी तेहरान सहित 10 शहरों में मिसाइलों से हमला किया, वहीं जवाब में ईरान ने भी इजराइल सहित आठ अरब देशों पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से मिसाइलों और ड्रोन के माध्यम से एक दूसरे पर जोरदार हमला किया जा रहा है। इसी युद्ध के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजिनाम नेतन्याहू और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर खमेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त हमले में खमेनेई के मौत होने का दावा किया है। हालांकि, ईरान ने खबर का खण्डन किया और सुप्रीम लीडर के सुरक्षित होने की बात कही।

इजराइल और अमरीका के हमले के बाद ईरान लगातार इजराइल सहित मिडिल ईस्ट में अमरीका के सहयोगी देशों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है। सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, कतर, जॉर्डन जैसे देशों पर ईरान लगातार बमबारी कर रहा है। जिसके कारण इन देशों में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ इजराइल भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। अभी तक हुए हमले में ईरान के 200 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो चुकी है, वहीं 700 से ज्यादा लोग घायल हैं।

इन्हीं हमले के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजिनम नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया। नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि, "आज सुबह हमने तानाशाह खामेनेई के परिसर को तबाह कर दिया... और कई संकेत हैं कि ये तानाशाह अब जिंदा नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों, उच्च पदाधिकारी और न्यूक्लियर प्रोग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मारे गए हैं। साथ ही उन्होंने ईरान के लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की और कहा कि सैन्य कार्रवाई ने आतंरिक बदलाव का एक मौका बनाया है।"

नेतन्याहू के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी खामेनेई के मौत का दावा किया। एक लंबे चौड़े पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, खामेनेई मर गया है। यह सिर्फ़ ईरान के लोगों के लिए इंसाफ़ नहीं है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया।"

ट्रंप ने आगे लिखा, "वह हमारे इंटेलिजेंस और बहुत एडवांस्ड ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका और इज़राइल के साथ मिलकर काम करते हुए, वह या उसके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ भी नहीं कर सके।"

ईरानी नागरिकों से आवाहन करते हुए ट्रंप ने कहा, "ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का यह सबसे बड़ा मौका है।"

ट्रंप ने ईरानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने का आवाहन करते हुए कहा, "हम सुन रहे हैं कि उनके कई IRGC, मिलिट्री और दूसरी सिक्योरिटी और पुलिस फ़ोर्स अब लड़ना नहीं चाहते हैं, और हमसे इम्यूनिटी चाहते हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, “अभी उन्हें इम्यूनिटी मिल सकती है, बाद में उन्हें सिर्फ़ मौत मिलेगी!” उम्मीद है, IRGC और पुलिस शांति से ईरानी देशभक्तों के साथ मिल जाएंगे, और देश को उस महानता पर वापस लाने के लिए एक यूनिट के तौर पर मिलकर काम करेंगे जिसका वह हकदार है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह प्रोसेस जल्द ही शुरू हो जाना चाहिए, क्योंकि न सिर्फ़ खामेनेई की मौत हुई है, बल्कि देश भी, सिर्फ़ एक दिन में, बहुत ज़्यादा तबाह हो गया है और यहाँ तक कि पूरी तरह से खत्म हो गया है। हालाँकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ़्ते बिना रुके जारी रहेगी या जब तक मिडिल ईस्ट और असल में, पूरी दुनिया में शांति के हमारे मकसद को पाने के लिए ज़रूरी होगा!" 

खमेनेई की मौत खबर पश्चात ईरान में जश्न का माहौल

ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत की खबर सामने आते ही ईरान सहित दुनिया भर में जशन का माहौल है। जैसे ही खमेनेई की मौत का दावा किया गया तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में लोग घरों के बाहर आकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। पुरुष हो या महिला सभी नाचते गाते दिखाई दिए। वहीं तेहरान में खमेनेई की लगी मूर्तियों को भी लोगों ने तोड़ दिया।