logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान


मुंबई: आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) ने अनुभवी नेता शरद पवार के नाम पर मुहर लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस आधिकारिक उम्मीदवारी की घोषणा की। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी सोशल मीडिया के जरिए गठबंधन की एकजुटता दोहराते हुए इस फैसले का समर्थन किया है।

कांग्रेस का बड़ा दिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रिया सुले ने कांग्रेस और शिवसेना (ठाकरे गुट) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "कल मैंने और जयंत पाटिल ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। आज कांग्रेस ने भी बड़े मन से शरद पवार साहब को यह मौका दिया है। महाराष्ट्र और देश के हित के लिए हम हमेशा एकजुट होकर लड़ते हैं।"

राहुल गांधी से चर्चा के बाद फैसला
कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाळ ने बताया कि हालांकि कांग्रेस भी इस सीट की इच्छुक थी, लेकिन 'एक-दूसरे की सहायता' करने की भूमिका के तहत शरद पवार के कद और नेतृत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस बारे में राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ प्रभारियों से विस्तृत चर्चा के बाद ही समर्थन का ऐलान किया गया है।

सिल्वर ओक पर होगा नामांकन
शरद पवार के स्वास्थ्य को देखते हुए वे कल नामांकन भरने के लिए खुद विधानमंडल (विधानसभा) नहीं जाएंगे। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चुनाव अधिकारी कल उनके निवास स्थान 'सिल्वर ओक' जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेंगे और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।