logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
International

इजराइल-अमेरिका हमले से शुरू हुआ थर्ड वर्ल्ड वॉर! ईरान ने जवाब कार्रवाई में UAE, सऊदी अरब सहित सात मीडिल ईस्ट के देशों पर किया हमला


तेहरान/तेलअबीब/अबुधाबी: इजराइल और अमेरिका ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन करते हुए ईरान पर हमला कर दिया। तड़के किये इस हमले में दोनों देशों ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। इस हमले में ईरान को बड़ा नुकसान की खबर सामने आई है। खुद पर हुए हमले का ईरान ने भी जोरदार पलटवार किया है। ईरान ने इजराइल और मीडिल ईस्ट के सात देशों पर मिसाइल सहित ड्रोन से हमला किया। ईरान ने सऊदी अरब, UAE, कुवैत, बहरीन देशों में मौजूद अमेरिकी एयरबेस और नेवी बेस पर मिसाइलें दागी। ईरान द्वारा इतने बड़े पैमाने पर किये हमले से दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। 

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच पिछले कई दिनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अमेरिका लगातार ईरान पर बातचीत के टेबल पर आने और परमाणु के मुद्दे पर समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी थी कि, अगर ईरान बातचीत के टेबल पर नहीं आया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि, चल रही चर्चाओं के बीच शनिवार तड़के अमरीका और इजराइल ने जॉइंट ऑपरेशन करते हुए ईरान पर हमला कर दिया। 

तेहरान सहित कई शहरो पर हमला
अमरीका और इजराइल ने ईरान के प्रमुख शहरो सहित सैन्य ठिकानो को निशाना बनाया। दोनों देशो की तरफ से करीब 30 मिसाइल दागी गई। इस दौरान ईरान की राजधानी तेहरान, क़म, इस्फहान, कराज (Karaj), केर्मंशाह (Kermanshah), तब्रिज (Tabriz) और बसुहर (Bushehr) शहरों पर हमला किया। पुरे शहर मिसाइल हमलो से दहल उठा। दोनों देशों ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर भी मिसाइल हमले किये। खुद पर हुए हमले के बाद ईरान ने अपना वायु क्षेत्र दुनिया के लिए बंद कर दिया। 

ईरान को कर देंगे समाप्त 
ईरान पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बयान जारी किया।
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमले के बाद स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी मिसाइलों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है ताकि तत्काल खतरों को खत्म किया जा सके। ट्रंप ने ईरानी शासन को “आतंकवादी” करार देते हुए कहा कि उन्हें कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे। उन्होंने ईरानी जनता से अपील की कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और जब संघर्ष समाप्त होगा, तब वे अपने भविष्य का निर्णय स्वयं लें।

ईरान ने किया जोरदार पलटवार
खुद पर हुए हमले के बाद ईरान ने भी जोरदार पलटवार किया है। ईरान ने इजराइल सहित मिडिल ईस्ट के आठ देशों पर हमला किया है। ईरान ने 
इज़राइल, यूएई (संयुक्त अरब अमीरात), कुवैत, क़तर, बहरीन, सऊदी अरब और जॉर्डन पर अपनी मिसाइलें दागी। ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से इन देशों में मौजूद अमेरिका के एयरफोर्स और नेवी बेस पर हमला किया। ईरान ने न केवल सैन्य ठिकाने बल्कि इन देशो में मौजूद उन ठिकानों को निशाना बनाया है, जिसमें अमरीका का सहयोग मौजूद है।