logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त


नागपुर: महानगर पालिका चुनाव समाप्त होते ही राज्य सरकार ने प्रशासनिक बदलाव शुरू कर दिया है। नागपुर मनपा के आयुक्त रहे डॉ. अभिजीत चौधरी का तबादला करते हुए उन्हे को पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण का नया आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं नागपुर जिलाधिकारी डॉ.विपिन इटनकर को मनपा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चौधरी का तबादला करते हुए उन्हें पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण महानगर का नया आयुक्त नियुक्त किया है। डॉ चौधरी पीएमआरडीए के आयुक्त रहे योगेश म्हसे की जगह लेंगे। वहीं सरकार ने नए आयुक्त नियुक्त होने तक नागपुर जिलाधिकारी डॉ.विपिन इटनकर को मनपा का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

ज्ञात हो कि, 2011 बैच के अधिकारी चौधरी ने 2023 में नागपुर मनपा के आयुक्त नियुक्त किये गए थे। बीते तीन वर्षों तक डॉ. अभिजीत चौधरी की अगुवाई में मनपा का कार्यभार संचालित होता रहा। प्रशासक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शहर में मूलभूत सुविधाओं और विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठे। विपक्ष और नागरिक संगठनों ने समय-समय पर कार्यप्रणाली पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

हालांकि, दूसरी ओर शहर के परिवहन तंत्र और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए। अधोसंरचना विकास, प्रशासनिक समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई गई। इसी दौरान हाल ही में संपन्न हुए मनपा चुनाव भी उनके नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिन्हें प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।