logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

 स्थायी समिति सदस्य चयन को लेकर कांग्रेस में विवाद; गुट नेता राजेश अडूर को कारण बताओ नोटिस


चंद्रपुर: महानगरपालिका की स्थायी समिति के सदस्यों के चयन को लेकर कांग्रेस में शुरू हुआ विवाद अब मुंबई तक पहुंच गया है। कांग्रेस के गुटनेता राजेश अडूर को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।नोटिस में आरोप लगाया गया है कि अडूर ने विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर से कोई चर्चा किए बिना अपने स्तर पर स्थायी समिति के सदस्यों के नाम भेज दिए। इस मामले में प्रदेश कार्यालय ने उन्हें तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश अडूर ने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार का अनुशासन भंग नहीं किया है। उन्होंने बताया कि स्थायी समिति में कांग्रेस के ही पार्षदों के नाम भेजे गए हैं और सभी निर्णय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में ही लिए गए हैं।चंद्रपुर नगर निगम में कांग्रेस के 27 पार्षद चुने गए हैं, इसके बावजूद महापौर चुनाव में एक वोट से भाजपा का महापौर चुना गया, जिसके कारण कांग्रेस को सत्ता से दूर रहना पड़ा। वहीं अब स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत करने की कोशिशों के बीच सदस्य चयन को लेकर पार्टी के भीतर फिर से विवाद खड़ा हो गया है।

महापौर चुनाव के दौरान भी चंद्रपुर कांग्रेस का आंतरिक विवाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया था। अब गुटनेता के खिलाफ सीधे प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की गई है, जबकि अडूर ने भी अपना स्पष्टीकरण पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है। ऐसे में आने वाले समय में कांग्रेस के अंदरूनी विवाद के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।