logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महानगरपालिका की स्थायी समिति के 16 सदस्यों के नाम घोषित; कांग्रेस में धानोरकर गुट को बड़ा झटका


चंद्रपुर: महानगरपालिका की स्थायी समिति के 16 सदस्यों के नामों पर आखिरकार मुहर लग गई है। इसके लिए महानगरपालिका में विशेष सभा आयोजित की गई थी, जिसमें महापौर ने विभिन्न दलों के गटनेताओं द्वारा दिए गए नामों की आधिकारिक घोषणा की।

महापौर के चुनाव के बाद स्थायी समिति का गठन तुरंत होना अपेक्षित था, लेकिन लगभग एक महीने तक यह प्रक्रिया लंबित रहने से नगरसेवकों में असंतोष का माहौल बन गया था। कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के कई नगरसेवकों ने महापौर से मुलाकात कर स्थायी समिति की घोषणा जल्द करने की मांग की थी। इसके बाद आज विशेष सभा में अंतिम निर्णय लिया गया।

स्थायी समिति में कुल 16 सदस्य होंगे, जिनमें कांग्रेस – 7 सदस्य

भाजपा – 6 सदस्य शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) – 2 सदस्य जनविकास सेना – 1 सदस्य शामिल हैं।

कांग्रेस के सदस्य:

वसंत देशमुख, सचिन कल्याण, राजेश अडूर, संजीवनी वासेकर, चंदा वैरागड़े, सोफिया तवंगर और विनोद लभाने

भाजपा के सदस्य:

सुभाष कासनगोटूवार, संजय कचर्लावार, प्रज्वलांत कडू, सारिका सुंदरकर, सविता सरकार और पुष्पा उराडे

शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) के सदस्य:

मनस्वी गिऱ्हे और श्रुती घटे

जनविकास सेना: पप्पू देशमुख

इस बीच राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कांग्रेस की ओर से स्थायी समिति में भेजे गए सभी सात नाम विधायक विजय वडेट्टीवार गुट से जुड़े माने जा रहे हैं। ऐसे में सांसद प्रतिभा धानोरकर गुट को बड़ा झटका माना जा रहा है। अब आने वाले समय में चंद्रपुर कांग्रेस की आंतरिक राजनीति किस दिशा में जाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।