logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य सभापति बाळासाहेब हिंगणीकर ने थामा भाजपा का दामन


अमरावती: अमरावती में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य सभापति बाळासाहेब हिंगणीकर ने कई कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया।

अमरावती शहर के शासकीय विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य सभापति बाळासाहेब हिंगणीकर ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। यह पक्षप्रवेश कार्यक्रम राज्य के महसूल मंत्री और अमरावती के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे तथा सांसद अनिल बोंडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बताया जा रहा है कि जिला परिषद और सहकार क्षेत्र की आगामी चुनावी पृष्ठभूमि में इस राजनीतिक घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।