logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित


अमरावती: मेलघाट के विभिन्न मुद्दों के लिए निकाली गई पदयात्रा आंदोलन का पहला चरण सफल रहा है तथा इस आंदोलन को अब उचित दिशा मिल गई, ऐसा प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं संवाद कर कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया, इसलिए वर्तमान में आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

कडू ने कहा कि मेलघाट के 22 गांवों में पीने के पानी की समस्या को 20 अप्रैल तक हल करने का आश्वासन सरकार से मिला है। यह केवल शुरुआत है तथा आगे के समय में मेळघाट के हर घर की समस्या हल करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन के बाद कुछ मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया गया है, लेकिन मांगें पूरी न होने पर फिर से आंदोलन तेज करने का संकेत भी उन्होंने प्रशासन को दिया। उन्होंने कहा कि मेलघाट के लिए हमने 250 किलोमीटर पदयात्रा की है, जरूरत पड़ी तो 500 किलोमीटर भी चलने को तैयार हैं, लेकिन समस्याएं हल किए बिना पीछे नहीं हटेंगे।

कर्जमाफी पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन न हुआ होता तो यह निर्णय न हुआ होता, यह सत्य है। कडू ने मांग की कि नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को सरकार कम से कम डेढ़ लाख रुपये का प्रोत्साहन निधि दे। बच्चू कडू ने कहा कि इस आंदोलन का श्रेय किसी एक का नहीं बल्कि सभी किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों की एकजुटता का परिणाम है।