logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला


चंद्रपुर: महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 16 मार्च को स्थायी समिति को नया अध्यक्ष मिलेगा। इस चुनाव पर शहर के राजनीतिक हलकों की नजर टिकी हुई है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 11 और 12 मार्च को नामांकन पत्र लिए जा सकेंगे, जबकि 13 मार्च को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।स्थायी समिति में कुल 16 सदस्य हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 6, कांग्रेस के 7, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के 2 और जनविकास सेना का 1 सदस्य शामिल है।

संख्या बल के हिसाब से भाजपा-शिवसेना गुट के पास 8 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के पास भी 8 सदस्य हैं। इस वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बराबरी की स्थिति बन गई है। ऐसे में स्थायी समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद रोचक और कांटे की टक्कर वाला होने की संभावना जताई जा रही है।

परिणाम निर्णायक मत से तय होगा या फिर ईश्वर चिट्ठी (लॉटरी) से, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।चुनाव की तारीख घोषित होते ही कांग्रेस, भाजपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सहित सभी प्रमुख दलों ने अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अलग-अलग स्तर पर राजनीतिक हलचल और जोड़-तोड़ शुरू हो गई है, जिससे महानगरपालिका की राजनीति एक बार फिर गरमाने के आसार दिखाई दे रहे हैं।