logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नामांकन दाखिल करने के वापस नागपुर लौटी माया इवनाते, एयरपोर्ट पर भाजपा कार्याकर्ताओं और समथको ने किया जोरदार स्वागत


नागपुर: राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election) के नामांकन भरने के बाद भाजपा (BJP) नेता माया इवनाते (Maya Ivnate) शनिवार को वापस नागपुर (Nagpur) लौटी। जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यसभा के उम्मीदवार देने के लोए पूर्व महापौर ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और आदिवासी समाज सहित आम नागरिकों के मुद्दों को ऊपरी सदन में उठाने और उन्हें न्याय देने की बात कही।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व महापौर और वर्तमान मे नागपुर मनपा के अग्निशमन समिति की अध्यक्ष माया इवनाते को अपना उम्मीदवार बनाया। जहां बुधवार को इवनाते ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की मौजदगी में अन्य उम्मदीवारों के साथ नामांकन दाखिल किया।

उम्मीदवारी परचा दाखिल के बाद इवनाते शनिवार दोपहर नागपुर वापस लौटी जहां भाजपा नेता और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक मौजूद रहे। विधायकों की संख्या को देखते हुए पूर्व महापौर का सांसद बनना निश्चित है। इवनाते ने ऊपरी सदन के सदस्य बनाये जाने पर पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद किया।

इवनाते ने कहा कि, यह सम्मान केवल आदिवासी महिला का नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि, यह केवल भाजपा में ही हो सकता है। जहां एक सामान्य से कार्यकर्ता को इतना बड़ा पद दिया है। वहीं बोलते-बोलते इवनाते भावुक भी हो गई।