logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: वेला हरी परिसर में टिन शेड में लगी भीषण आग, कबाड़ का सामान जलकर खाक


नागपुर: नागपुर के वेला हरी परिसर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक खाली प्लॉट पर बने टिन शेड में अचानक भीषण आग लग गई। टिन शेड में कबाड़ का सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, वेला हरी परिसर में एक खाली प्लॉट पर टिन शेड बनाकर उसमें कबाड़ का सामान रखा गया था। आज अचानक इस टिन शेड में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नागपुर अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वहां आधिकारिक बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया था, हालांकि शुरुआती अनुमान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आसपास का क्षेत्र खाली होने के कारण आग को फैलने से रोकने में मदद मिली और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी संकेत माटे ने बेसा नगर परिषद का अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर भेजा।

आग की तीव्रता को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका के दो बड़े अग्निशमन वाहन और मिहान से एक अतिरिक्त दमकल वाहन भी मौके पर बुलाया गया। लहाल हिंगणा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।