logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कांग्रेस के आंदोलन पर मुख्यमंत्री फडणवीस का तंज, कहा- विपक्ष को नहीं पता करना क्या है? मीडिया में चमकने का केवल प्रयास


नागपुर: कांग्रेस (Congress) और वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) ने एप्सटीन फाइल्स (The Epstein Files) को लेकर संघ मुख्यालय (RSS Headquater) के सामने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तंज कसते हुए कहा कि संविधान हर किसी को आंदोलन का अधिकार देता है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को खुद यह नहीं पता कि उन्हें आंदोलन क्यों करना है। रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने इसे केवल मीडिया में बने रहने का प्रयास करार दिया।

वंचित बहुजन अघाड़ी और कांग्रेस सोमवार को नागपुर में RSS हेडक्वार्टर पर मार्च निकालेंगे। इसके लिए दोनों पार्टियां तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख एडवोकेट प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। इस मार्च से प्रशासन में हलचल मचने की संभावना है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बारे में पुलिस फैसला लेगी।

फडणवीस ने कहा, "कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए, पुलिस इसका ध्यान रखेगी। लोकतंत्र में कोई भी किसी के खिलाफ मार्च निकाल सकता है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे किसलिए मार्च निकाल रहे हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है। उन्हें कोई आइडिया नहीं है। वे सिर्फ मीडिया में आई खबरों के आधार पर मांग कर रहे हैं और मीडिया में बने रहने के लिए मार्च निकाल रहे हैं।"