logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ashok Kharat Case: मेरे पास विपक्ष के नेताओं के सबूत, 40 किमी की पाइपलाइन किसने दी, सब जानता हूं- CM देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: महाराष्ट्र के नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात द्वारा महिलाओं के यौन शोषण के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। फडणवीस ने साफ किया कि केवल फोटो के आधार पर राजनीति करने वाले याद रखें कि सरकार के पास उनके नेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

विपक्ष के नेताओं के पास जाते थे खरात: फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "विपक्ष के कौन-कौन से नेता ढोंगी बाबा अशोक खरात के पास जाते थे, इसके मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं। ये सारे सबूत फिलहाल पुलिस के पास हैं और पुलिस अपना काम कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि, "अगर खरात से मिलने वालों में से किसी की भी इस अपराध में संलिप्तता पाई गई, तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी।"

'40 किमी की पाइपलाइन' का जिक्र कर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर दोहरी भूमिका अपनाने का आरोप लगया। मुख्यमंत्री ने कहा, "विपक्ष केवल फोटो दिखाकर राजनीति कर रहा है, लेकिन वे इस पर चुप क्यों हैं कि आखिर किसने कैबिनेट की बैठक बुलाकर अशोक खरात की संस्था के लिए 40 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन मोड़ दी थी? जिस मंत्री ने यह नीतिगत निर्णय लिया, उस पर विपक्ष मौन क्यों है?"

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की प्राथमिकता
खरात मामले की गंभीरता पर बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि, इस मामले की जांच एसआईटी (SIT) और नासिक पुलिस कमिश्नर मिलकर कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक (DG) को व्यक्तिगत रूप से इस केस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।फडणवीस ने कहा कि कई महिलाएं बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें और उनके परिवारों को भरोसा दिला रही है। कुछ महिलाओं ने अब बोलना शुरू किया है।

'हमें राजनीति नहीं, महिलाओं की प्रतिष्ठा में रुचि'
विपक्ष द्वारा मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों पर फडणवीस ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, "हमें राजनीति करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारा मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को न्याय दिलाना है जिनके साथ अन्याय हुआ है। फोटो किसी की भी हो सकती है, लेकिन सरकार और पुलिस किसी भी अपराधी को पाठीशी (संरक्षण) नहीं देगी।"